फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मांगे नहीं मानी गई तो , आंगनबाड़ी नहीं मनाएंगी दीपावली

मांगे नहीं मानी गई तो , आंगनबाड़ी नहीं मनाएंगी दीपावली

Tue, 10 Oct 2017 09:27 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
मांगे नहीं मानी गई तो , आंगनबाड़ी नहीं मनाएंगी दीपावली

विज्ञापन
गोरखपुर।
अपनी मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्परों ने मंगलवार को दिवाली न मनाने का एलान किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो त्यौहार के दिन भी धरना दिया जाएगा। किसी वर्कर के घर में दीप नहीं जलेगा।

मंगलवार को धरने के 23वें दिन नगर निगम पार्क में कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेताया और कहा कि अब आरपार की लड़ाई छेड़ी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या, गीता पांडेय और पुष्पा शुक्ला ने कहा कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। वर्करों को सिर्फ अपना हक चाहिए। सरकार ने जो मजदूरी निर्धारित की है, वह भी नहीं मिलता है। काम ज्यादा लिया जाता है। इसके बावजूद कोई शिकायत नहीं की जाती है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंगनबाड़ी वर्कर सड़क पर उतरेंगी। गोरखपुर से लखनऊ तक प्रदर्शन होगा, फिर अफसरों को ताकत का एहसास होगा। इस मौके पर पुष्पा शुक्ला, मंजू मौर्य, हेवांति, शशिलता, सरिता पासवान, राधिका मौर्य, सत्यवती, संगीता आर्या, विद्या गुप्ता, सपना सिंह सहित तमाम वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed