फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लिटिल मास्टर क्लब 77 रनों से जीता

लिटिल मास्टर क्लब 77 रनों से जीता

Tue, 10 Oct 2017 08:39 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
लिटिल मास्टर क्लब 77 रनों से जीता

विज्ञापन
गोरखपुर। आतिफ मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरुआत मंगलवार को सेंट एड्रयूज डिग्री कॉलेज में हुई। पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच लिटिल मास्टर क्लब देहरादून और मास्टर क्रिकेट क्लब पटना के बीच हुआ। टॉस जीकर लिटिल मास्टर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में नौ विकेट खोकर 172 रन बनाए। नीतिश ने 32 व सोनू ने 19 रनों का योगदान दिया। विपक्षी टीम के मनीकांत ने 3 व अवींद्र, दीपू, कुंदन, सचिन ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में मास्टर क्रिकेट क्लब 30 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। मनिकांत ने सबसे ज्यादा 22 रनों का योगदान दिया। लिटिल क्लब की तरफ से राजेश्वर ने 5, सागर ने 3 विकेट लिए। दूसरा मैच रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर गोरखपुर रेड व डीसीए हरदोई के बीच खेला गया। गोरखपुर रेड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 9 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में डीसीए हरदोई 30 ओवरों में 70 रनों पर ही सिमट गई। गोरखपुर रेड टीम को 130 रनों से सफलता मिली। इस दौरान निर्णायक की भूमिका में नवल्स एकेडमी के चेयरमैन डॉ संजयन त्रिपाठी मौजूद रहे।



वेटरन क्रिकेट ने 18 रनों से मैच जीता
गोरखपुर। वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खेली जा रही बाल विहार क्रिकेट कप प्रतियोगिता में म्यूजिक प्लाइंट ने धनवंतरी को 12 रनों से हराया। मंगलवार को नवल्स नेशनल एकेडमी ग्राउंड में खेले गए मैच में म्यूजिक प्वाइंट की टीम ने 20 ओवरों में 139 रन बनाए। जवाब में धनवंतरी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 121 रनों पर सिमट गई। इस तरह वेटरन क्रिकेट क्लब ने 18 रनों से जीत दर्ज की। बेहतर प्रदर्शन के लिए वेटरन किक्रेट क्लब के राजन शाही को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed