{"_id":"596b74654f1c1b504f8b4d0d","slug":"111500214373-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोन भर में कैंप लगाकर देंगे मुफ्त बिजली कनेक्\nशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोन भर में कैंप लगाकर देंगे मुफ्त बिजली कनेक् शन
Updated Sun, 16 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शहरी गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने के लिए 23 जुलाई को जोन भर में कैंप लगाए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनप्रतिनिधि इसमें पूरी भागीदारी निभाएंगे।
मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि बिजली विभाग शहरी गरीबों को मुफ्त संयोजन मुहैया कराने जा रहा है। इसके लिए 23 को जहां कैंप आयोजित होंगे वहीं इसके बाद भी संपर्क साधने वाले शहरी गरीबों को मुफ्त कनेक्शन दिए जाएंगे। शहर के अधीक्षण अभियंता एके सिंह और ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने कैंप के लिए स्थान चिह्नित करके नोडल अफसर नामित कर दिए हैं। शहर के तीनों वितरण खंडों पर ये कैंप आयोजित होंगे। वहीं देहात डिवीजन चौरीचौरा, पीपीगंज, पिपराइच, बड़हलगंज, गोला बाजार, सहजनवां समेत महराजगंज टाउन, निचलौल, सिसवा, घुघली, आनंदनगर, नौतनवा और सोनौली में कैंप लगेंगे। अफसरों ने शहरी गरीबों से कैंप में पहुंचकर कनेक्शन लेने की अपील की है।
कम होगा लाइन लॉस
गोरखपुर ग्रामीण के एसई एके सिंह ने कहा कि लाइन लॉस का बड़ा कारण कटिया कनेक्शन हैं। मुफ्त कनेक्शन कैंप के जरिए ऐसे लोगों के पास बिना शुल्क वैध कनेक्शन लेने का मौका है। हमारी कोशिश है कि कटिया से बिजली जलाने वाले भी वैध कनेक्शन धारक बनें। इससे लाइन लॉस कम करने में भी सफलता मिलेगी।