फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम योगी के खिलाफ आप त निजक पोस्ट, केस

सीएम योगी के खिलाफ आप त निजक पोस्ट, केस

Sat, 15 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी के खिलाफ आप त निजक पोस्ट, केस

विज्ञापन
खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने का एक और मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित हिन्दू युवा वाहिनी (हियुवा) कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में खेसरहा थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। आपत्तिजनक पोस्ट नईम खान के नाम से बने फेसबुक अकाउंट से अपलोड की गई है। पुलिस आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के की तलाश में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले भी सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने पर जिले के दो थानों में केस दर्ज हो चुके हैं।

हियुवा के खेसरहा ब्लॉक प्रभारी मुकुल झा, पवन यादव, सुभाष मिश्र, मनीष मिश्र, विशाल पांडेय आदि ने थाने में शनिवार को दी तहरीर में सीएम के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने की शिकायत की है। तहरीर के साथ पोस्ट की प्रति भी संलग्न की है। इसमें सीएम की तस्वीर एक महिला के साथ दिखाते हुए तुलना एक ऐसे व्यक्ति से की गई है, जो जेल में है। फेसबुक पर यह पोस्ट नईम खान के नाम से बनी आईडी से 16 फरवरी को डाली गई है। फेसबुक पर उसकी लोकेशन चालीस गांव दिखाई जा रही है। तहरीर के बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। एसओ खेसरहा रणधीर मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट में फेसबुक आईडी नईम खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फेसबुक के रिकॉर्ड के आधार पर नईम खान की डिटेल खंगाला जा रही है। बता दें कि जिले में सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर केस दर्ज होने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले डुमरियागंज में एक प्रधान प्रतिनिधि ने करीब डेढ़ माह पूर्व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं करीब एक माह पहले बांसी में दो युवकों को भी इसी आरोप में केस दर्ज कर पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed