फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   होम्योपैथिक विंग को जल्द मिलेगी शीशी, गोली

होम्योपैथिक विंग को जल्द मिलेगी शीशी, गोली

Sat, 17 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
होम्योपैथिक विंग को जल्द मिलेगी शीशी, गोली

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल के होम्यापैथिक विंग में पिछले ढाई महीने से शीशी गोली खत्म है। इससे मरीजों को बिना दवा लिए ही लौटना पड़ता है। अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी ने शीशी और गोली की तत्काल खरीद करने के लिए एसआईसी को निर्देशित किया। इसके बाद एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने फर्म को सप्लाई के लिए आर्डर भेजा है।

सीएमओ रवींद्र कुमार ने एसआईसी को रोगी कल्याण समिति फंड से शीशी, गोली खरीदने को कहा था। इसी बीच अखबारों के माध्यम से समस्या की जानकारी डीएम को मिली। इस पर उन्होंने शुक्रवार को एसआईसी को तत्काल इसकी खरीद करने को कहा। शुक्रवार को ही एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने डीएम के आदेश के अनुपालन में शीशी, गोली की खरीद के लिए फर्म को आर्डर भेज दिया। उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति के फंड से शीशी, गोली की खरीद की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही संबंधित फर्म जिला अस्पताल को शीशी, गोली की सप्लाई दे देगी। बता दें कि आयुष अस्पताल के होम्योपैथिक विंग में टिंचर भरपूर उपलब्ध है लेकिन शीशी, गोली न होने के चलते यहां से मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है। अब समस्या जल्द सुलझने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed