{"_id":"5cd5c7d1bdec2207103577b6","slug":"101557514193-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों को कांग्रेस-सपा ने बंद किया, बसपा ने बेचा, भाजपा चलवा रही: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों को कांग्रेस-सपा ने बंद किया, बसपा ने बेचा, भाजपा चलवा रही: योगी
Sat, 11 May 2019 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर/ पिपराइच/कैंपियरगंज। बस्ती मंडल की जनसभाओं में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जहां केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताकर घेरने की कोशिश की वहीं गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और विकास कार्यों के बहाने न केवल कांग्रेस बल्कि गठबंधन पर भी हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने तमाम चीनी मिलें बंद कर दीं। बसपा ने उन्हें कौड़ी के भाव बेच दिया मगर भाजपा बंद चीनी मिलों को चलवा रही है। उन्होंने अपनी सभाओं में सरकार की योजनाओं, कामों को गिनाकर पूछा भी कि प्रदेश और देश में विकास हो रहा है या नहीं। बदले में जनता ने भी हाथ उठाकर उनके दावों को अपना समर्थन दिया।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के लिए पिपराइच विधानसभा के विष्णुपुरी के पड़ाव बाग, कैंपियरगंज के जेपी इंटर कॉलेज और फिर शहर विधानसभाक्षेत्र के अभयनंदन इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने साल भर के भीतर दो दशक से ज्यादा समय से बंद पड़ी पिपराइच चीनी मिल की जगह नई मिल का निर्माण कराया। इस सत्र से वहां पेराई भी शुरू हो गई। गन्ने के जूस का पैकेट बनाया जाएगा। मिल से बिजली का भी उत्पादन होगा। हजारों की संख्या में किसान तो लाभान्वित होंगे ही तमाम लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ढाई दशक से बंद पड़े गोरखपुर खाद कारखाने का भाजपा नए सिरे से निर्माण करा रही है। एम्स का निर्माण तकरीबन पूरा होने को है। तय समय में वहां ओपीडी का संचालन शुरू हो गया। जुलाई से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में तेजी से सड़कों की सूरत बदल रही है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही। गुंडे-माफिया या तो जेल भेजे गए या वे खुद भाग गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजना चला कर भाजपा फिर से केंद्र में सरकार बनाने जा रही है । भाजपा को छोड़ सभी दलों ने जनता के साथ छल-कपट कर स्वार्थ की राजनीति की। मगर अब जनता उन्हें पहचान चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को अगर सुरक्षित रखना है तो मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना होगा । इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रवि किशन, डॉ आरएमडी अग्रवाल, विधायक महेंद्र पाल सिंह, फतेह बहाुदर सिंह, कामेश्वर सिंह, लल्लन त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, महेंद्र मल्ल, आनंद शाही, गोरख सिंह, जनार्दन त्रिपाठी, समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

मेयर करेंगे फिल्मों में काम
गोरखपुर। अभयनंदन इंटर कालेज के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने मेयर सीताराम जायसवाल और व्यापारी नेता जवाहर कसौधन की चुटकी लेना नहीं भूले। कहा कि गोरखपुर विकास के साथ ही कला और संस्कृति का संगम भी यहां पर होगा। रवि किशन की अगली फिल्म जो बनेगी उसमें मेयर सीताराम जायसवाल और जवाहर कसौधन एक्टिंग करेंगे। मेयर अब नाली खड़ंजा का कार्य नहीं देखेंगे। इसके लिए नगर विकास मंत्री को यहां लाए हैं अब उसे वह ही देखेंगे। उनका इतना कहना था कि मैदान ठहाकों से गूंज उठा।कांग्रेस और गठबंधन आतंकवाद की समर्थक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा को आतंकवाद का समर्थक बताया। कहा कि सपा की सरकार ने संकट मोचन मंदिर, कचहरियों और गोरखपुर में विस्फ ोट करने वाले आतंकियों के मुकदमों कोे वापस लिया। कांग्रेस ने भी अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा हटाने की घोषणा की है। ऐसे में वे सत्ता में आए तो नक्सलवाद एवं आतंकवाद का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है। देश की सुरक्षा में हम सब की सुरक्षा है। उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि देश की सुरक्षा और समृद्धि कौन दे सकता है? इसपर जनसमूह की आवाज आई मोदी-मोदी। उत्साहित सीएम ने नारा लगाया फि र एक बार... तो जनता ने नारे क ो पूरा करते हुए कहा कि मोदी सरकार । उपचुनाव का चर्चा किए बगैर सीएम ने पूछा कि इस बार भूलचूक नहीं होगी ना तो लोगों ने नहीं बोलकर उन्हें आश्वस्त करने की कोशिश की।विपक्ष को सिर्फ अपने परिवार की चिंता
गोरखपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लिए सत्ता सिर्फ लूट-खसोट का माध्यम है। उन्हें जनता, प्रदेश और देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ परिवार की चिंता है। कांग्रेस ने 55 साल तो सपा-बसपा ने 30 साल तक अपनी इसी परंपरा को निभाया। किसानों-दलितों के लिए उनके पास कोई योजना नहीं है। मुख्यमंत्री इंसेफेलाइटिस का भी जिक्र करना नहीं भूले। कहा कि पूर्व की सरकारों में इंसेफेलाइटिस से मासूमों की मौत होती थी लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद दो साल में यह आंकड़ा बहुत कम हो गया है।नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।