{"_id":"5c72f421bdec22297827bb70","slug":"101551037473-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने देश के एक करोड़ एक लाख से ज्यादा किसानों के खाते में भेजे दो हजार 21 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने देश के एक करोड़ एक लाख से ज्यादा किसानों के खाते में भेजे दो हजार 21 करोड़
Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खाद कारखाना मैदान से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। उन्होंने देश के 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के एक करोड़ एक लाख छह हजार आठ सौ अस्सी किसानों के बैंक खाते में दो हजार 21 करोड़ रुपये की पहली किस्त भेजी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन किसानों के बैंक खातों में पहली किस्त की रकम नहीं पहुंची है, उन्हें कुछ सप्ताह में मिल जाएगी। कहा कि हमारी नीयत साफ थी। योजना बनाई और बजट का प्रावधान किया। अब रकम बैंक खातों में भेज दी। जबकि विपक्ष में बैठे महामिलावटी लोगों की नीयत साफ नहीं थी। कर्जमाफी के नाम पर वह बार-बार किसानों को छलते रहे हैं।
किसान रैली में आए प्रधानमंत्री ने एक घंटा तीन मिनट तक अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो कांग्रेस को कई बार निशाने पर लिया। सपा-बसपा पर भी निशाना साधा और गठबंधन को महामिलावटी बताया। करीब 9888 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ की नगरी के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गुजरात के कांडला से गोरखपुर के बीच दुनिया की सबसे बड़ी एलपीजी गैस पाइप लाइन का शिलान्यास किया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बार-बार झूठ बोलने और अफवाह फैलाने वाले विपक्ष में बैठे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि सम्मान निधि योजना की रकम बाद में वापस लेने की अफवाह फैलाई जा रही है। देश के 12 करोड़ किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। यह उनका हक है। सभी को हर साल पूरा पैसा मिलेगा। इसे कोई वापस नहीं ले सकता है। 10 साल में साढ़े सात लाख करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसमें जाति, मजहब नहीं देखी जाएगी। भाजपा सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।