Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Link research to products, patents, and startups: Vice-Chancellor

शोध को उत्पाद, पेटेंट और स्टार्टअप से जोड़ें : कुलपति

Wed, 04 Nov 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Link research to products, patents, and startups: Vice-Chancellor
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मंगलवार को गृह विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शोध को केवल शोध पत्रों तक सीमित रखने के बजाय उसे उत्पाद विकास, पेटेंट, स्टार्टअप और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने दोनों विभागों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के साथ आधुनिक सुविधाओं के विकास की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

गृह विज्ञान विभाग में कुलपति ने प्रयोगशालाओं और शोध गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान शोधार्थियों ने अमरूद की पत्तियों से तैयार हर्बल टी, मोरिंगा युक्त डायबिटिक आटा और मोरिंगा सूप जैसे उत्पाद प्रस्तुत किए। विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह ने विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कुलपति ने खाद्य एवं पोषण, वस्त्र, मानव विकास और सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में शोध आधारित उत्पाद विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओडीओसी के तहत स्थानीय व्यंजनों के पोषण मूल्यांकन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और व्यावसायिक विकास से जुड़ी परियोजनाएं तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही बेकरी और टेक्सटाइल के क्षेत्र में प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कंप्यूटर विज्ञान विभाग को उत्कृष्टता केंद्र बनाने पर जोर
कंप्यूटर विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार सिंह ने विभाग की उपलब्धियों और चुनौतियों का प्रस्तुतीकरण किया। प्रो. यूएन त्रिपाठी ने भी शोध एवं अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी। कुलपति ने अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग, शोध गतिविधियों के विस्तार, आधारभूत सुविधाओं के विकास और अंतर्विषयी सहयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही।उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान विभाग को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed