Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The boys won silver, while the girls' team finished in eighth place.

Gorakhpur News: बालकों ने जीता रजत, बालिका टीम रही आठवें स्थान पर

Wed, 04 Nov 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The boys won silver, while the girls' team finished in eighth place.
गोरखपुर। प्रथम जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरदोई जिले के अलीपुर में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले की बालक टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, बालिका टीम प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान हासिल करने में सफल रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की बालक वर्ग की 32 और बालिका वर्ग की 30 टीमों ने हिस्सा लिया। गोरखपुर की बालक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनी। वहीं, बालिका टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला गोरखपुर खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खुशी जताई। ट्रस्ट के महासचिव विनय कुमार जायसवाल ने खिलाड़ियों के साथ ही कोच और मैनेजर को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोरखपुर लौटने पर सभी खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed