Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP provides financial aid to victims of high-tension line accident

Gorakhpur News: हाईटेंशन लाइन हादसे के पीड़ितों को सपा ने दी आर्थिक मदद

Wed, 04 Nov 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 04 Nov 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
SP provides financial aid to victims of high-tension line accident
तीन मृतकों के परिजन को एक-एक लाख और आठ घायलों को 25-25 हजार रुपये दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में प्रतिमा विसर्जन के समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए हादसे के पीड़ित परिवारों को मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने आर्थिक मदद दी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मृतक चंदन के पिता केदार और लक्की व विक्की के पिता शिवशंकर को एक-एक लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा। वहीं, मेडिकल कॉलेज से उपचार के बाद घर लौटे आठ घायलों को 25-25 हजार रुपये दिए गए।

प्रतिनिधिमंडल ने चौहान टोला पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजमती निषाद, अमरेंद्र निषाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव, अखिलेश यादव, सुमित यादव, अशोक यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, डॉ. मदन यादव, शुभेंदु, अखिलेश छोटू, राजेश निषाद, दयाशंकर निषाद, रामसहित और बीएल साहनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed