फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किसान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी साहब का जन्म दिन

किसान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी साहब का जन्म दिन

Mon, 24 Dec 2018 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
किसान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी साहब का जन्म दिन
बेहतर उत्पाद के लिए किसान सम्मानित
विज्ञापन

किसान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन कृषि विभाग की तरफ से किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मेला व कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। तरफ से बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को नकदी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय उद्यान विंध्यवासिनी पार्क में रविवार को चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह रहे। अध्यक्षता खजनी के विधायक संतप्रसाद ने की। कई संस्थाओं की ओर से लगाए गए 32 स्टाल के माध्यम से किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि संजय सिंह ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह किसानों के सच्चे हितैषी थे। विपक्ष में रहकर किसानों की आवाज बनकर उनकी जायज मांगों के लिए लड़ाई लड़ी। सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

---
जगन्नाथ राय को गेहूं उत्पादन में मिला पहला पुरस्कार
अलग-अलग फसलों का बेहतर उत्पादन करने वाले किसान सम्मानित किए गए। गेहूं उत्पादन में प्रथम स्थान जगन्नाथ राय को मिला। द्वितीय स्थान मैना देवी को दिया गया। रामदीन दुबे को सरसों उत्पाद में पहला तथा नारायण मणि को दूसरा स्थान मिलने पर पुरस्कृत किया गया। विजयेंद्र बहादुर सिंह को धान उत्पाद में पहला, तीरथ यादव को दूसरा स्थान मिलने पर पुरस्कार दिया गया। उपेंद्र राय को तिल, वहीं राकेश मौर्य को टमाटर उत्पाद में पहला स्थान मिला। 26 किसानों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। 52 किसानों को ब्लॉकों पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed