फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्लास्टिक का तिरंगा न अपनाएं

प्लास्टिक का तिरंगा न अपनाएं

Tue, 31 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक का तिरंगा न अपनाएं
प्लास्टिक के तिरंगे से दूर रहें
विज्ञापन

हर स्कूल, कॉलेज और विभाग में भेजा जाएगा सर्कुलर : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक के तिरंगे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इस पर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने सोमवार को रोक लगा दी। उनका कहना है कि हर विभाग, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में सर्कुलर भेजा जाएगा। राष्ट्रगान के बाद शिक्षक, विद्यार्थी स्वच्छता अपनाने की भी शपथ लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम होंगे। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की और कहा कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध लग चुका है। अब प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। 15 अगस्त को तिरंगे का इस्तेमाल सम्मानपूर्वक किया जाए, यह व्यवस्था सुनिश्चित कराई जानी चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शहर, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई 10 अगस्त तक करा ली जाए। शहरी क्षेत्र में 28 महापुरुषों की मूर्तियां हैं। गोरखपुर में साढ़े सात लाख पौधे लगाए जाने हैं। अकेले बेसिक शिक्षा विभाग को 25 हजार और जिला विद्यालय निरीक्षक को 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले प्रमुख आयोजन
- सुबह छह बजे जुबली इंटर कॉलेज से प्रभातफेरी निकलेगी। यह गोलघर के अलग-अलग इलाकों से होकर नगर निगम मैदान पहुंचेंगी, फिर सामूहिक राष्ट्रगान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से पांच किलोमीटर लंबी क्रास कंट्री रेस होगी। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

- दोपहर 12 बजे से सरकारी विभागों की झांकियों के साथ रैली निकलेगी। इसमें स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, चिकित्सा, विकास और शिक्षा सहित तमाम विभाग शामिल होंगे।


- कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह आठ बजे तिरंगा फहराया जाएगा। परिसर केबाहरी हिस्से में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed