फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चार वाहन चोर गिरफ्तार

चार वाहन चोर गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2017 12:05 AM IST
basti
basti Updated Thu, 14 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
चार वाहन चोर गिरफ्तार
कार बरामद । - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार रात चार अंतरजनपदीय वाहनों चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक कार व बाइक बरामद हुई। कार को लखनऊ से चुराया गया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे कोतवाल विजयेंद्र सिंह की टीम और स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान रोडवेज के निकट स्थित नेहरू तिराहे के पास एक संदिग्ध कार को रोका। इसी बीच कार में बैठा नीरज मौका पाकर फरार हो गया। कागजात न दिखा पाने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि कार चोरी की है। इसके बाद टीम ने कार चला रहे उभाई दुबौलिया निवासी वीरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि इस कार की चोरी का केस लखनऊ के महानगर थाने में दर्ज है। इस घटना से कुछ देर पूर्व ही रोडवेज के पास से ही चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा गया। जिनमें कांशीराम आवास में रहने वाले शिवम उर्फ शिवा, अर्जुन गौड़ व अमन कसौधन शामिल हैं। पकड़े गए चारों लिफ्टरों ने पूरब और पश्चिम के कबाड़ियों से साठगांठ होने की बात कही है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए चोरों के से इनसे नेटवर्क के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसके आधार पर आगे तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed