फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर की धाक मुंबई पहुंची

गोरखपुर की धाक मुंबई पहुंची

Wed, 04 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर की धाक मुंबई पहुंची

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर की खादी की धमक अब मुंबई तक पहुंच गई है। शहर के गोलघर स्थित गांधी आश्रम का मुंबई के ठाणे स्थित रेमंड कंपनी से करार हुआ है। जल्द ही यहां की खादी नए और आकर्षक डिजाइन में पूरे देश में धूम मचाती नजर आएगी। पहले आर्डर के तौर पर कंपनी को करीब एक लाख के खादी वस्त्रों की सप्लाई एक हफ्ते पहले भेजी गई है। इसके साथ ही और सैंपल भी भेजे गए हैं।

गोलघर गांधी आश्रम के सचिव विश्वेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि यहां की बढ़िया खादी की पूछ पूरे देश में हैं। दिल्ली के कनाट पैलेस स्थित दुकानों में पहले ही हम खादी वस्त्र सप्लाई करते थे। अब रेमंड कंपनी के जिम्मेदारों ने भी गोरखपुर की खादी को पसंद किया है। डिमांड के मुताबिक सप्लाई की गई है, इसके अलावा कंपनी की ओर से और भी सैंपल मंगाए हैं। बता दें कि गोलघर स्थित गांधी आश्रम से गोरखपुर, महाराजगंज और देवरिया के करीब 2200 बुनकर जुड़े हुए हैं। प्राकृतिक धागे और रंग से बने होने की वजह से ये हर मौसम में आरामदायक हैं। अब रेमंड कंपनी के गांधी आश्रम के साथ हाथ मिलाने से खादी को एक नया रूपरंग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed