{"_id":"596cd5d44f1c1b2b4e8b47a6","slug":"101500304852-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 तक छात्रसंघ भवन नहीं तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 तक छात्रसंघ भवन नहीं तो आंदोलन
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष के कार्यालय में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेतावनी देते हुए 20 जुलाई तक छात्रसंघ भवन का काम पूरा कर एलाट करने की मांग की। कहा कि तय सीमा तक भवन एलाट नहीं किया गया तो छात्रसंघ आंदोलन को बाध्य होगा।
अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही के चलते आज तक छात्रसंघ पदाधिकारियों को उनका कार्यालय मयस्सर नहीं हो सका है। शांतिपूर्ण तरीके से मांगे रखी गईं मगर बात नही बनीं। महामंत्री ऋचा चौधरी ने कहा कि छात्रसंघ अनुशासित तरीके से कई बार अपने स्थायी कार्यालय के लिए निवेदन कर चुका है। प्रशासनिक अनदेखी की वजह से काम लटका हुआ है। बैठक से पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुस्तकालय मंत्री दीपक यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।