{"_id":"5c5d8073bdec2273875d55d5","slug":"10-dead-in-kushinagar-after-consuming-poisonous-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 11 की मौत, 8 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 11 की मौत, 8 लोग बीमार
Fri, 08 Feb 2019 06:43 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को एक और मौत हो गई। जबकि दो बीमार जिला अस्पताल रेफर किए गए। अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि आठ लोग बीमार हो चुके है। जिसमें दो लोग स्वस्थ्य हो कर घर लौट गए है। इधर शाम को जिला आबकारी अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया। उधर सीएम ने मृतक परिवारों को दो- दो लाख और बीमारों को 50-50 हजार रूपये की सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
शुक्रवार को सेवरही क्षे के मिश्रौली निवासी 30 वर्षीय रवींद्र पुत्र रामनाथ को बीमारी की हालत में परिजन सीएचसी तमकुही पहुंचाएं। जहां रवींद्र को पेट में दर्द एवं धुंधला दिखाई देने की शिकायत थी। परिजन बता रहे थे कि उसने भी जहरीली शराब पी थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रवींद्र ने दम तोड़ दिया। गांव के प्रधानपति संजय सिंह ने भी बताया कि रवींद्र की मौत भी शराब पीने से हुई है। शुक्रवार को ही बेंदूपार निवासी 25 वर्षीय उपेंद्र पुत्र विश्वनाथ निषाद एवं 20 वर्षीय संतोष पुत्र हरिकिशुन को बीमार हालत में परिजन तमकुही सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उपेंद्र के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के दिन से ही वह घर में अपने को बंद कर विस्तर पर पडा हुआ था। जब भी बाहर निकलता था, तो उसे परेशानी होने लगती थी। पूछने पर कुछ बता नही पा रहा था। काफी कुरेदने के बाद बताया है कि उसने भी मेले में शराब पी थी। जिसकें बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इसी गांव में मीर हसन पुत्र हजरत, बिगू पुत्र सुखारी, विरझन पुत्र सस्ती का भी जिला अस्पताल एवं चैनपट्टी के विकास का इलाज लखनऊ में चल रहा है। जबकि छबीला एवं साहब इलाज के बाद अपने घर लौट गए है। डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सेवरही क्षेत्र के निवासी रवींद्र की मौत बीमारी से होने की बात अधिकारियों की जांच पड़ताल में सामने आई है। अब तक कुल आठ लोगों की मौत हुई है और चार लोग बीमार हुए है। शेष सामान्य बीमारी की वजह से अस्पताल गए थे, जिन्हे उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला आबकारी अधिकारी वाई आर यादव को भी निलंबित कर दिया गया है। सीएम की ओर से मृतक परिवारों को दो- दो लाख रूपये और बीमारों को 50-50 रूपये दिए जाने की घोषणा की गई है। आठ मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख और बीमार विकास, उपेंद्र, भीखू और संतोष यादव को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा पीड़ित पत्नियों को पारीवारिक लाभ और विधवा पेंशन योजना का भी लाभ दिलाया जाएगा।