फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gorakhdham express_train accident_dead

गोरखधाम एक्सप्रेस रेल हादसा, मृतकों की संख्या 28

Wed, 28 May 2014 03:17 AM IST
Updated Wed, 28 May 2014 03:17 AM IST
विज्ञापन
gorakhdham express_train accident_dead

उत्तर प्रदेश में चुरेब स्टेशन पर सोमवार सुबह गोरखधाम एक्सप्रेस हादसे में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। पूरी रात बचाव और राहत कार्य जारी रखने के बाद रेलवे ने मंगलवार सुबह 10.30 बजे से गोरखपुर-लखनऊ अप लाइन को चालू कर दिया, जबकि डाउन लाइन मंगलवार देर रात तक यातायात के लिए खोले जाने का अनुमान है। हादसे की जांच पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रभात कुमार वाजपेयी करेंगे। डीएम ने भी हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह गोरखपुर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के चुरेब स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण हुए भीषण हादसे में बचाव कार्य रातभर जारी रहा। मंगलवार शाम तक मृतकों की संख्या 28 हो गई, जबकि सौ से ज्यादा लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल 14 लोगों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व दोपहर करीब दो बजे कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ, संतकबीरनगर के सांसद शरद त्रिपाठी, बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान घटना स्थल पहुंचे और अस्पतालों में जाकर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में फंसी मिली सह चालक की लाश

gorakhdham express_train accident_dead

गोरखधाम एक्सप्रेस के सह चालक की लाश दुर्घटना के करीब 36 घंटे बाद मिल गई। मंगलवार शाम क्षतिग्रस्त इंजन में बुरी तरह कुचला हुआ शव मिला। इसकी शिनाख्त सह चालक कुमार रवि रंजन के रूप में की गई।

हादसे के बाद से रंजन का पता न चलने पर चिंता में घिरे पिता रामनरेश औरंगाबाद (बिहार) से यहां पहुंच गए थे। उन्होंने रवि रंजन के शव की पुष्टि की।

रेल संरक्षा आयुक्त प्रभात कुमार वाजपेयी बृहस्पतिवार से गोरखधाम एक्सप्रेस हादसे की जांच शुरू करेंगे।

हादसा चूक का नतीजा: कलराज

gorakhdham express_train accident_dead

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को विशेष रूप से घटनास्थल और घायलों का हालचाल जानने के लिए भेजा है। रेल राज्यमंत्री ने कहा, जिला प्रशासन थोड़ी और चुस्ती दिखाता तो राहत-बचाव कार्य में तेजी लाई जा सकती थी। वहीं, गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि चुरेब में हुआ रेल हादसा साजिश भी हो सकती है।

दो ट्रेनें आज निरस्त रहेंगी
चुरेब में हुए रेल हादसे के बाद प्रभावित हुआ ट्रेन संचालन 29 मई के बाद ढर्रे पर लौटेगा। बुधवार को लखनऊ-बरौनी के साथ ही गोरखपुर से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी। काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस 29 मई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा मंगलवार को 15 ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही आठ को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed