फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Good news: Now would be sitting at home KYC verification

खुशखबरी: अब घर बैठे हो सकेगा केवाईसी सत्यापन

Tue, 28 May 2013 01:07 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
Good news: Now would be sitting at home KYC verification

एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी तेल कंपनियां अपने उपभोक्ताओं को जल्द ही एक नई सुविधा मुहैया कराने जा रही है।

विज्ञापन


इसके तहत उपभोक्ताओं को केवाईसी सत्यापन के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काटने की परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा।

इसकी शुरुआत भारत पेट्रोलियम ने गैस बुकिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आईवीआरएस सिस्टम में ही केवाईसी सत्यापन का नया सॉफ्टवेयर जोड़ने की कवायद से की है।

अब उपभोक्ता को बस कंपनी के टॉल फ्री नंबर पर क्लिक कर मिलने वाले दिशा निर्देश का पालन करना होगा।

इसके बाद उपभोक्ता मोबाइल अथवा फोन से घर बैठे केवाईसी सत्यापन करा सकेंगे। जल्दी ही अन्य गैस कंपनियां भी इसे अपनी आईवीआरएस सिस्टम से जोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन


भारत पेट्रोलियम से जुड़े प्रादेशिक प्रबंधक आशु भारती ने बताया कि भविष्य में इसमें और संशोधन कर कैश बेसिस सब्सिडी योजना का फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल लायक बनाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घरेलू गैस कनेक्शन पर प्रस्तावित कैश सब्सिडी ट्रांसफर योजना लागू होने के बाद हर उपभोक्ता के लिए केवाईसी सत्यापन की अनिवार्यता लागू हो जाएगी।

इसी को देखते हुए गैस कंपनियां उपभोक्ताओं को केवाईसी सत्यापन की सुविधा मुहैया कराने के लिए आईवीआरएस सिस्टम को ही नए सॉफ्टवेयर से अपडेट कर राहत प्रदान करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि इसकी टेस्टिंग रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद भारत पेट्रोलियम से जुड़े उपभोक्ताओं को जल्दी ही केवाईसी सत्यापन के साथ ही कैश सब्सिडी ट्रांसफर योजना से जुड़ने का फायदा भी घर बैठे उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की जाएगी।

इस तरह मिलेगी ऑन लाइन सुविधा
भारत पेट्रोलियम कंपनी से जुड़े उपभोक्ताओं को आईवीआरएस सिस्टम से केवाईसी सत्यापन के लिए बस कंपनी के अधिकृत आईवीआरएस नंबर 9452456789 पर फोन कर अपना बेसिक फोन अथवा मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा।


इसके आधार पर पंजीकृत फोन अथवा मोबाइल नंबर से कॉल करते ही आईवीआरएस सिस्टम से केवाईसी सत्यापन कराने अथवा कैश सब्सिडी ट्रांसफर योजना की सुविधा में पंजीकरण की औपचारिकता पूरी कराने संबंधी दिशा-निर्देश मिलने लगेंगे।

बस इसका अनुपालन कर बिना दौड़भाग के केवाईसी सत्यापन के साथ ही आधार कार्ड आधारित कैश सब्सिडी ट्रांसफर योजना का फायदा कस्टमर उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed