फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth should fulfill the dreams of the martyrs

Gonda News: बलिदानियों के सपने साकार करें युवा

Sat, 04 Jan 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth should fulfill the dreams of the martyrs
बालपुर(गोंडा)। विकासखंड हलधरमऊ के बालपुर बाजार में स्थापित बलिदानी लांसनायक सुनील कुमार तिवारी की प्रतिमा पर शनिवार को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं को उनके सपने साकार करने का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

बमडेरा बिरतिया गांव निवासी प्रेमनाथ तिवारी के पुत्र लांसनायक सुनील तिवारी चार जनवरी 2011 को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए थे। अमर शहीद की प्रतिमा पर शनिवार को सुबह से ही स्कूली बच्चों व क्षेत्रीय लोगों ने पुष्पा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लांसनायक ट्रस्ट ने गरीबों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन

पसका विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा, युवाओं को अमर शहीद की शहादत से सीख लेनी चाहिए। साथ ही देशप्रेम की भावना का विकास करना चाहिए। नीरज माधव मिश्र ने कहा कि बलिदानियों के सपने साकार करने के लिए युवाओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। इस मौके पर ओमप्रकाश मिश्र, सुशील दूबे, शिव प्रसाद तिवारी, अटल बिहारी मिश्र, राम उजागर ओझा, संगम लाल मोदनवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed