{"_id":"6a6a3b2679b014592c07bca9","slug":"youth-killed-in-collision-between-dumper-and-tempo-gonda-news-c-100-1-slko1026-163236-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डंपर व टेंपो की भिड़ंत में युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डंपर व टेंपो की भिड़ंत में युवक की जान गई
Wed, 29 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
युवक की माैत पर गमगीन परिजन।
खरगूपुर/गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरौरामोहन के पास बुधवार भोर डंपर की टक्कर से टेंपो सवार एक सब्जी व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर डंपर व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
खरगूपुर के लोनावा दरगाह निवासी रामलक्ष्मण ने बताया कि उनके चचेरे भाई परागदत्त साहू (43) गांव के ही झगरू मौर्या के साथ बुधवार तड़के टेंपो से उतरौला रोड स्थित सब्जी मंडी खरीदारी के लिए जा रहे थे।
परागदत्त टेंपो चला रहे थे। बहराइच मार्ग पर खिरौरा मोहन के पास सामने से आ रहा डंपर टेंपो से टकरा गया। हादसे में परागदत्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झगरू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। हालांकि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने डंपर का नंबर नोट कर पुलिस को उपलब्ध कराया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि डंपर और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।