{"_id":"5f2ecccc8ebc3e3cd10877da","slug":"youth-killed-by-stabbing-in-knife-attack-on-colleagues-gonda-news-lko534262379","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, साथियों पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, साथियों पर भी हमला
विज्ञापन
गोंडा। कटहाघाट-डेहरास मार्ग पर बादी पुरवा के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन युवकों को कुछ लोगों ने रोक लिया और रंजिश में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी। जबकि हमले में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद तीनों आरोपी भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस समय यह घटना हुई तीनों युवक बीमार साथी की दवा कराने अस्पताल जा रहे थे। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में युवक के पिता ने कोतवाली देहात में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के करनपुर गांव के मजरे पठान पुरवा निवासी किस्मत अली ने बताया कि गांव के अकरम अली का बेटा आसिफ अली (20) बीमार था। उसकी दवा कराने शुक्रवार की रात उनका बेटा सलीम (18) व जावेद (22) पुत्र सुरागअली बाइक से अस्पताल जा रहे थे। वह तीनों कटहाघाट-डेहरास मार्ग पर खरगू चांदपुर गांव के मजरे बादी पुरवा गांव के पास पहुंचे थे तभी वादी पुरवा के रहने वाले शुभम गौतम उसके साथी अभिषेक तिवारी व हरिओम यादव ने तीनों को रोक लिया और रंजिश में चाकू से हमला कर दिया।
हमलावरों ने सलीम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमले में आसिफ अली व जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम व कोतवाल अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। मामले में किस्मत अली ने कोतवाली देहात में शुभम गौतम, अभिषेक तिवारी व हरिओम यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।