फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth gathering support for University in Gonda

Gonda News: विवि के लिए समर्थन जुटा रहे युवा

Wed, 19 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth gathering support for University in Gonda
गोंडा। मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज हो रही है। युवाओं ने गांव-गांव जाकर आंदोलन के लिए समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। बुधवार को छात्र नेता शिवम पांडेय की अगुवाई में गांधी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी। परसपुर के डोमाकल्पी में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के साथ छात्र व युवा आंदोलन को तेज करने की बात कह रहे हैं। छात्र नेता शिवम पांडेय ने बताया कि विवि स्थापना को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ज्ञापन सौंपा गया था। उसके बाद आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। गांव-गांव व स्कूलों में जाकर शिक्षक, छात्र व युवाओं का समर्थन जुटाया जा रहा है। पहले चरण में बुधवार को विभिन्न स्कूलों के छात्रों की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed