फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth drowns in Tedhi River

Gonda News: टेढ़ी नदी में डूबकर युवक की मौत

Mon, 19 Oct 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth drowns in Tedhi River
श्रवण कुमार। फाइल फोटो 
झंझरी। चंदवतपुर के बाद अब कटहा घाट के पास टेढ़ी नदी में डूबने से एक और हादसा हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के दर्शन पुरवा छावनी सरकार निवासी श्रवण सिंह (27) रविवार को पूजन के लिए कमल के फूल तोड़ने ढेढ़ी नदी के किनारे गए थे। सोमवार सुबह उनका शव नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस व श्रवण के परिजनों को सूचना दी। श्रवण की मौत से मां सुरता देवी, पिता दिग्गज सिंह और भाई संदीप व मनसाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed