फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth drowned in Saryu river

नहाते समय सरयू नदी में डूबा युवक

Fri, 02 Oct 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Saryu river
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। बहादुरपुर गांव के समीप सरयू नदी में शुक्रवार को साथियों संग नहाने गया एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसके साथी तो नदी से बाहर निकल आए। मगर युवक पानी की धारा में लापता हो गया। परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोग युवक तलाश में जुटे हैं। मगर उसका देर शाम तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के झालीधाम का रहने वाला अंकुर तिवारी (25) पुत्र अर्जुन तिवारी शुक्रवार को रिश्तेदारी में थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के बहादुरपुर गांव गया था। वहां वह अपने साथियों संग पास की सरयू नदी में नहाने चला गया। जहां नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथी तो बाहर निकल आए। मगर वह सरयू की धारा में लापता हो गया। परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोग उसकी तलाश में जुटे हैं। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज रतन पांडेय ने बताया कि तलाश कराईं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed