फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies of electrocution while operating a fodder-cutting machine.

Gonda News: चारा मशीन चलाते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 10 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution while operating a fodder-cutting machine.
तरबगंज (गोंडा)। रांगी मोतीराम पुरवा में बृहस्पतिवार सुबह चारा मशीन चलाते समय करंट लगने से 28 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुनील सुबह करीब छह बजे मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान वह खेत तक बिछाई गई विद्युत केबल में उतरे करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल नवाबगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील दो भाइयों में छोटे थे। परिवार में पिता रक्षाराम, बड़े भाई अनिल, पत्नी पूनम और सात माह की बेटी चाहत है।
विज्ञापन

वह खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लेखपाल जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। विद्युत विभाग के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि घर से खेत तक सिंचाई करने के लिए केबल बिछाई गई थी। उसी केबल में करंट उतरने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed