{"_id":"5db9c3178ebc3e01740f80cf","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-roadways-bus-gonda-news-lko4894823160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-उतरौला मार्ग स्थित सोनबरसा सिसउर अंदूपुर गांव के पास बुधवार को एक युवक सड़क पार करते समय एक रोडवेज बस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा निवासी सलमान (25) अपने पिता मोबीन के साथ बुधवार को एक सवारी जीप पर बैठकर उतरौला जा रहा था। सिसउर अंदूपुर के पास जीप चालक वाहन रोककर सवारी बैठाने लगा। तभी सलमान गाड़ी से उतर कर लघुशंका के लिए सड़क पार करने लगा। इतने में उतरौली की तरफ से तेज गति से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया।
बस की ठोकर से सलमान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोग उसे जिला अस्पताल लेकर निकले थे कि उसकी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बस राठ डिपो की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और वाहन को कब्जे में ले लिया है।