{"_id":"6901061bf0d9c1bf1e04d8e5","slug":"youth-dies-after-being-crushed-by-an-unknown-vehicle-gonda-news-c-100-1-slko1026-146197-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत
Tue, 28 Oct 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/झंझरी। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन के नए सरयू पुल पर सोमवार देर रात 45 वर्षीय युवक की हादसे में मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सोमवार रात 11:30 बजे एक व्यक्ति सरयू पुल पर टहल रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे कई वाहन उसे कुचलते हुए निकल गए। आसपास के लोगों मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। (संवाद)
अनियंत्रित होकर पलटी थार, तीन घायल
झंझरी। लखनऊ हाईवे पर माधवपुर चक्कता गांव के पास सोमवार देर रात लखनऊ से गोंडा आ रही थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर और पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे थार में सवार पटेलनगर निवासी अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडेय के पुत्र आर्यन पांडेय, तरबगंज कस्बा निवासी राहुल कौशल व एक अन्य युवक घायल हो गया। तीनों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। (संवाद)