फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man's body found hanging at in-laws' house

Gonda News: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 18 Jun 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 18 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging at in-laws' house
ननके की फाइल फोटो।
झंझरी। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिटकिहवा गांव में ससुराल आए एक युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामदे में लगे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने और बाद में शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इटियाथोक के परसिया गूदर चितैइयाजोत निवासी रामबचन गोस्वामी के अनुसार उनका बेटा ननके गोस्वामी (27) अहमदाबाद की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। करीब चार दिन पहले ही वह घर लौटा था। परिवार के मुताबिक ननके की पत्नी माधुरी लगभग दो वर्षों से अपने मायके सिटकिहवा में रह रही थी। सास के बुलावे पर बेटा 15 जून को पत्नी और दोनों बच्चों को वापस घर ले जाने के लिए ससुराल गया था।
विज्ञापन


बताया कि ननके पिछले तीन दिनों से ससुराल में ही रह रहा था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव घर के बरामदे में पंखे पर दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मिश्रौलिया पुलिस मौके पर पहुंची। ननके के पिता रामबचन का आरोप है कि जब वह सूचना मिलने पर सिटकिहवा पहुंचे तो बेटे का शव जमीन पर रखा हुआ था। पूछताछ करने पर बताया गया कि शव पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले में पड़े दुपट्टे को काटकर शव को नीचे उतारा गया है। उनका कहना है कि बेटे की पहले गला दबाकर हत्या की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने सुसरालवालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


उधर, नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है। मृतक अपनी पत्नी को साथ ले जाने के लिए ससुराल आया था, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed