{"_id":"6ac3e84805e81a821a0ffbff","slug":"crops-hit-by-weather-again-due-to-heavy-downpour-gonda-news-c-100-1-slko1026-167396-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: झमाझम बारिश से फसलों पर फिर मौसम की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: झमाझम बारिश से फसलों पर फिर मौसम की मार
Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
दत्तनगर के चहलवा में पहले से जलमग्न फसल के बारिश से और खराब होने का बढ़ा अंदेशा। संवाद
विश्नोहरपुर/पसका/बेलसर/माधोपुर। मौसम में सोमवार को अचानक हुए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दिनों लगातार बारिश व आंधी के चलते फसलें गिर गई थीं। किसान किसी तरह फसलों को सुरक्षित कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को एक बार फिर झमाझम बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे उमस और गर्मी से राहत मिली। मगर लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।जिले में 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
पसका क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज हवा चली और कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। खेतों में पकने की ओर बढ़ रही धान की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। किसान रमेश और पवन ने बताया कि ऊंचाई वाले खेतों में हुई हल्की बारिश से फसल को नमी मिली है लेकिन तेज हवा के साथ ज्यादा बारिश होने पर धान गिर सकता है। जिन खेतों में धान पहले ही गिर चुका है, वहां नुकसान बढ़ने की आशंका है।
बाढ़ प्रभावित गांव ब्योंदा माझा के सोनू यादव ने बताया कि दो माह से पानी के बीच रहने के बाद अब हालात सुधरने की उम्मीद है। दत्तनगर के सरयू विश्वकर्मा ने बताया कि पानी घटने के बाद गांव की टूटी सड़कें सामने आई हैं। साकीपुर के रामसुफल ने बताया कि बाढ़ से फसल, खेत और मकान के साथ एक बच्चे की भी जान चली गई। गोकुला के टेपरा मजरे में रिंग रोड के पूरब से पानी खिसक गया है, जबकि पश्चिम दिशा में जलभराव बना हुआ है। ग्रामीणों को बारिश से दोबारा बाढ़ आने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
मक्का और धान की चिंता
बेलसर में दोपहर करीब एक बजे अचानक काले बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसान रामलाल ने बताया कि पिछली बारिश से मक्का और अर्ली प्रजाति के धान को नुकसान हुआ था। अब दोबारा बारिश होने पर खेतों में खड़ी धान की अन्य फसल भी प्रभावित हो सकती है। माधोपुर के किसान रामसूरत ने बताया कि पिछले दिनों की बारिश से उड़द समेत अन्य फसलों को नुकसान हुआ था। इस समय उड़द में फूल आ रहे हैं। बारिश होने पर उड़द के साथ तिल की फसल भी प्रभावित हो सकती है।
नुकसान का आकलन जारी
आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को करीब 19 मिलीमीटर बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में तेज तो कुछ में हल्की बारिश हुई है। पिछले दिनों आंधी-बारिश से हुए नुकसान का आकलन संबंधित विभागों की टीमें कर रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें भी काम कर रही हैं।