फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   young man's body found

शादी के कार्ड बांटने गये युवक का शव मिला

Mon, 06 Jun 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
young man's body found
गोंडा। अपनी शादी के कार्ड बांटने निकले युवक का शव सरयू नदी में उतराता मिला है। वह दो दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश में लगे थे। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सरयू नदी में एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान सुरेश वर्मा (23) ग्राम कादीपुर, करनैलगंज के रूप में की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता पारसनाथ ने बताया कि 12 जून को सुरेश की शादी थी। शनिवार को वह शादी के कार्ड बांटने घर से निकला था। रात नौ बजे के बाद से उससे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने सुरेश की तलाश की मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। ऐसे में परिवार के लोग शादी की तैयारियां छोड़कर दो दिन से सुरेश की तलाश में जुटे थे। सोमवार को जब पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी तो सुरेश के परिवार में कोहराम मच गया। शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। किन परिस्थितियों में उसका शव नदी में मिला, इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed