फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man murdered by stabbing in fair

Gonda News: मेले में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Mon, 11 Sep 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered by stabbing in fair
गोंडा। चेहल्लुम मेला देखने गए मामा-भांजे पर सोमवार शाम कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से भांजा लहूलुहान हो गया। उसे बचाने की कोशिश में मामा पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। मेले में सरेशाम चाकूबाजी से हड़कंच मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने भांजे को मृत घोषित कर दिया। मामा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में सोमवार को चेहल्लुम मेला लगा था। खोरहंसा निवासी साकिब (20) दूर के रिश्ते के मामा तस्लीम के साथ मेला देखने गया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने मामा-भांजे पर चाकू से हमला कर दिया। तस्लीम ने बताया कि आरोपियों ने साकिब के पेट में चाकू मारकर आरपार कर दिया। साकिब को बचाने पर आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेले में चाकूबाजी से भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही देहात कोतवाली व खोरहंसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने साकिब को मृत घोषित कर दिया। जबकि तस्लीम का इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि साकिब मुंबई में रहकर बेकरी का काम करता था। वह 15 दिन पहले ही घर आया था। वहीं तस्लीम एक प्राइवेट स्कूल की गाड़ी चलाकर गुजारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहल्लुम मेले में भीड़भाड़ के बीच साकिब की हत्या का मामला आशनाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मेले में काफी भीड़ थी। शाम को चहल-पहल और बढ़ गई। इसी बीच अचानक कुछ लोगों ने चाकू से मामा-भांजे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। पुलिस भी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मेले में साकिब की हत्या के बाद जिला अस्पताल पहुंची बहन तरन्नुमनिशा रो-रोकर बेहाल थी। रोते हुए वह कहने लगी अब्बू पहले ही छोड़कर चले गए थे। इकलौते भाई साकिब का ही सहारा था। उसे भी मार डाला गया। अब उसका और बूढ़ी मां का ख्याल कौन रखेगा। यह कहकर वह बदहवास हुई जा रही थी। साथ आए लोग उसे संभाले थे।

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की बहन तबस्सुम की तहरीर पर देहात कोतवाली के दौलतपुर निवासी लादेन व फिरोजपुर निवासी रिजवान के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिजवान को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed