{"_id":"ca9d8db95bd86d7726bcee3f6b708633","slug":"young-man-mown-down-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के सुहागिनपुरवा गांव में हुई। थानाध्यक्ष देहात जितेन्द्र यादव ने बताया कि ग्राम किठूरा बरगदही निवासी रिंकू सिंह (27) नगर से सटे सुहागिनपुरवा गांव में बने नए मकान में अकेले रहता था। रिंकू की किठूरा गांव के ही अखिलेश सिंह से पुरानी रंजिश चल रही थी।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार अखिलेश सिंह अपने साथियों के साथ सुहागिनपुरवा स्थित रिंकू के आवास पर पहुंचे। रिंकू कमरे में अकेला था। हमलावरों ने रिंकू के सीने पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां दाग दीं।
युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बेखौफ हमलावर मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी एलडी भारती ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की मां ऊषा सिंह की तहरीर पर किठूरा बरगदही निवासी अखिलेश सिंह उर्फ कक्कू समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।