फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man drowned while bathing in Saryu

Gonda News: सरयू में नहाते समय डूबा युवक

Sun, 16 Jun 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned while bathing in Saryu
उदय पाल। फाइल फोटो
गोंडा। सरयू नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। इसी दौरान नदी में मगरमच्छ दिखने की जानकारी से सरयू घाट पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलवाए। कई घंटे मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नदी से युवक का शव ढूंढ़ निकाला।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 23 वर्षीय युवक सरयू नदी के कटरा घाट पर स्नान कर रहा था। घाट पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। आनन-फानन घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह व चौकी प्रभारी आशीष कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। घाट पर युवक के कपड़े मिले। छानबीन करने पर जेब में आधार कार्ड मिला, उस पर उदय पाल (23) पुत्र चंद्रपाल निवासी खोदहरी पुरवा भदैयां थाना कटरा बाजार लिखा है। पुलिस ने नाव के सहारे डूबे युवक की खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन

इसी बीच आसपास के कुछ लोगों ने नदी में कई दिन से मगरमच्छ दिखने की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। बताया कि वन विभाग को भी नदी में मगरमच्छ होने की सूचना दी गई थी। हालांकि वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी जैसे कोई संकेत नहीं हैं। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि स्थानीय तैराकों व मछुआरों को युवक की तलाश में लगाया गया। बाद में बाराबंकी से गोताखोर बुलाए गए। शाम को गोताखोरों ने सरयू से युवक का शव ढूंढ़ निकाला।

मृतक उदय पाल के भाई अमर पाल ने बताया कि उनका भाई चार माह से दिल्ली में रहकर काम करता था। शुक्रवार शाम ही वह दिल्ली से घर लौटा था। शनिवार को उदय पाल के कुछ दोस्त मिलने घर पहुंचे थे। उसके बाद वह उन्हीं के साथ सरयू घाट पर नहाने चला गया था। जहां उदय पाल को डूबते देख उसके दोस्त भाग गए थे। अमर पाल का कहना है कि वह सात भाई थे। उदय पाल चौथे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed