फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Yogi government has come down on the oppression of farmers: Virender Chaudhary

किसानों का उत्पीड़न पर उतारू है योगी सरकार: वीरेंद्र चौधरी

Sun, 08 Nov 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Yogi government has come down on the oppression of farmers: Virender Chaudhary
गोंडा में परसा गोड़री गांव के मजरे शंकर पुरवा में धरना देते किसान। - फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ के परसा गोड़री गांव के मजरे शिवशंकर पुरवा में अपनी जमीन का मुआवजा पाने के लिए किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों के धरने के समर्थन में रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने धरने को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि प्रदेश सरकार में अफसर निरंकुश हो गये हैं। किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश का किसान भुखमरी सर बेहाल है, लेकिन सरकार के कान तक आवाज नहीं पहुंच रही है। अफसर अपने दफ्तर में बैठकर समय काट रहे है। रविवार को शिवशंकर पुरवा परसा गोड़री में नहर खोदाई के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने बताया कि किसानों की जमीन सरकार बिना मुआवजा दिये फर्जी तरीके से जमीन का अधिग्रहण करके किसानों की जमीन हड़प लेना चाहती है। जो किसानों के साथ अन्याय है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक किसानों के साथ है। योगी सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। जिसका जवाब जनता आने वाले 2022 में देने के लिए मन बना चुकी है। किसान अपने परिवार के महिलाओं व बच्चों के साथ पिछले साल से अपनी जमीन का 2019-20 के रेट से मुआवजा की मांग कर रहे है। रात दिन इस सर्द मौसम में अपने खेत मेँ धरना कर रहे है। सिंचाई विभाग ने मनमानी करके गलत तरीके से मृतक के नाम से जमीन अधिग्रहण कर लिया है। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार उचित मुआवजा नहीं देगी अपनी जमीन पर नहर नहीं खोदने देंगे। इस दौरान आकाश शुक्ल, अनिल शुक्ल, कमलेश, ब्रजेश, रघुनाथ, राधेशयम, शकुंतला देवी, सुषमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed