फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   yoga day in many places people will sum

योग दिवस पर कई स्थानों पर योग करेंगे लोग

Sun, 21 Jun 2015 12:29 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के महाकुंभ में रविवार को जनपद के कई स्थानों पर लाखों लोग अपनी सेहत को सुधारने के लिए भाग लेंगे। योग दिवस पर जनपद के आठ स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया है। यहां योग सिखाने के लिए प्रशिक्षकों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के साथ ही नेहरू युवा केंद्र की ओर से शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले योग शिविर में सात हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तो महर्षि विद्या मंदिर में महर्षि योग समिति के  साथ नवाबगंज के श्रीगांधी इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा, विहिप, आरएसएस व बजरंग दल की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनकापुर ब्लॉक परिसर में ब्रम्हाकुमारी समिति की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया है। योग के इस महाकुंभ में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

जेल व श्री श्री ज्ञान मंदिर में भी योग
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक केपी सिंह ने बताया कि रविवार सुबह श्री श्री ज्ञानमंदिर आवास विकास में सुबह छह से और जिला कारागार में सुबह सात बजे से योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षक के मुताबिक आवास विकास में दो हजार तो जेल में एक हजार बंदी योग में शामिल होंगे।


गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में तीन घंटे कार्यक्रम
योग दिवस पर गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में साढ़े छह से साढे़ नौ बजे तक कार्यक्रम होगा। सुबह 6.45 से 7.00 तक गायत्री मंत्र का जाप होगा। 7.00 बजे से 45 मिनट तक यौगिक क्रियाएं होंगी।

पौने आठ बजे से आठ बजे तक उद्बोधन, आठ बजकर पांच मिनट से आठ बजकर दस मिनट तक संकल्प क्रम तथा आठ बजकर दस मिनट से आठ बजकर 50 मिनट तक पौधरोपण किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed