{"_id":"695416a42de629dca80a309f","slug":"wrestlers-showed-their-strength-in-the-wrestling-competition-gonda-news-c-100-1-gon1041-149586-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
Tue, 30 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
परसपुर में आयोजित कुश्ती दंगल में भिड़ते पहलवान। स्रोत: आयोजक
परसपुर/पसका। तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल में मंगलवार को जोरदार मुकाबले देखने को मिले। कुश्ती की शुरुआत नगर पंचायत के चेयरमैन वासुदेव सिंह ने राजस्थान के संदीप हलचल और पुलिस व्यायामशाला गाजीपुर के श्याम सुंदर का हाथ मिलवाकर कराई। श्याम सुंदर ने संदीप हलचल को चित करके मुकाबला जीत लिया।
फिरोजाबाद के श्याम ने गाजीपुर के विनोद को पराजित किया। हरिद्वार के स्टील बॉडी पहलवान ने राजस्थान के गुल्ला को पटखनी दी। मथुरा के सत्येंद्र ने फिरोजाबाद के लव पहलवान को हराया। निरहू ने दिव्यांश को पराजित किया। हरिद्वार के लक्ष्मण दास ने राजस्थान के भीम को चित कर दिया। फिरोजाबाद के श्याम और बरेली के हकीम के बीच कांटे की टक्कर बराबरी पर छूटी। उत्तराखंड के सोनू ने गाजीपुर के श्याम सुंदर को चारों खाने चित किया। हरिद्वार के स्टील बॉडी पहलवान ने उत्तराखंड के सोनू को हराकर अपनी ताकत साबित की। दिल्ली के गोलू पहलवान और मथुरा के योगेंद्र पहलवान का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
राजस्थान के काला शैतान पहलवान ने हरिद्वार के बाबा लक्ष्मण दास को पराजित किया। एक बार पुनः काला शैतान ने स्टील बॉडी पहलवान को हराकर दर्शकों को रोमांचित किया। इसके अलावा झांसी के रवि और एटा के शिवा के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। कुश्ती दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।