फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   worship the women of the banyan tree

महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

Sat, 04 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
worship the women of the banyan tree
पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अखंड सुहाग के लिए सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को वट सावित्री व्रत रखा। भगवान ब्रह्मा, सावित्री और सत्यवान के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने पति के लंबी आयु की कामना की। नगर में कई स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा के लिए महिलाओं की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन


सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत को करवाचौथ के समान ही माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सती सावित्री ने पति सत्यवान की मृत्यु होने पर यह व्रत रखकर यमराज से सत्यवान के प्राण बचाए थे। वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रखा जाता है।
विज्ञापन


महिलाओं ने वट सावित्री व्रत के दिन भोर पहर में ही घर को गंगाजल से पवित्र कर भगवान ब्रह्मा के साथ सती सावित्री की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। नगर के झारखंडी मंदिर, सिटी पैलेस स्थित कालीमाता मंदिर और धुसाह स्थित सम्मय माता मंदिर में वट वृक्ष के जड़ में जल अर्पित करते हुए रोली, सूत व धूप आदि से पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत के धागे को वट वृक्ष में लपेटकर तीन बार परिक्रमा करते हुए सती सावित्री एवं सत्यवान की कथा सुनी। पूजा समाप्त होने के बाद वस्त्र व फल आदि का दान कर महिलाओं ने पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान महिलाओं ने चने का प्रसाद भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed