फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uproar over newborn's death

Gonda News: नवजात की मौत पर हंगामा

Sat, 22 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uproar over newborn's death
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में सरकुलर रोड स्थित नर्सिंग होम में शनिवार दोपहर इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और नर्सिंग होम संचालक से बातचीत कर मामला शांत कराया। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

करनैलगंज के लालेमऊ रतनपुर निवासी आकाश की पत्नी मीठी देवी ने 20 अगस्त को निजी नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई। नर्सिंग होम में दो दिन इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन बच्चे को दूसरे नर्सिंग होम ले गए। वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता आकाश ने आरोप लगाया कि पहले नर्सिंग होम के चिकित्सक ने बच्चे की तबीयत खराब होने की वजह गंदा पानी पीना बताया था। इसके बाद बच्चे को ऑक्सीजन लगाकर इलाज किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बच्चे की मौत के बाद परिजन पहले वाले नर्सिंग होम के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर महाराजगंज चौकी प्रभारी पिंटू यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की, जिसके बाद मामला शांत हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम को गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed