फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power outages plagued areas from the city to the villages

Gonda News: शहर से गांव तक गुल रही बिजली

Sat, 22 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Power outages plagued areas from the city to the villages
कटरा बाजार में बिजली लाइन की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत: विभाग 
गोंडा। बारिश के बाद शुक्रवार देर शाम शहर से गांव तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। झंझरी, आवास विकास, बड़गांव, कटरा शिवदयालगंज और कटरा बाजार समेत कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। बड़गांव में केबल डैमेज और आवास विकास में जंपर कटने से आपूर्ति बाधित हुई। कटरा बाजार में तीन स्थानों पर इंसुलेटर पंचर होने से नौ घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


बड़गांव के खैराबाग निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि रात नौ बजे बिजली गुल हो गई। रात 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। आवास विकास, झंझरी और कटरा शिवदयालगंज में भी बिजली की आवाजाही लगी रही। उमस और मच्छरों के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि बारिश के कारण कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हुई थी। टीमों को भेजकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। उन्होंने बताया कि 10 से 12 बजे के बीच शहर में लोगों को दिक्कतें हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरा बाजार संवाद के मुताबिक, बारिश के कारण शनिवार सुबह छह बजे गुल हुई बिजली दोपहर साढ़े तीन बजे बहाल हुई। पानी का मोटर न चलने से पेयजल संकट बना रहा। उमस में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी हुई। उपभोक्ताओं जितेंद्र, रामचंद्र, अभय, दिव्यांश और नितिन ने बताया कि बारिश होते ही बिजली कटौती आम हो गई है। अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि तीन स्थानों पर इंसुलेटर पंचर हुए थे। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।

एक महीने में तीसरी बार जला ट्रांसफार्मर

पसका। दुबाई के हृदय बैस पुरवा में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक महीने में तीसरी बार खराब हो गया। बृहस्पतिवार से गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 700 की आबादी वाले गांव में 50 कनेक्शन हैं। बुधवार को लगाया गया ट्रांसफार्मर अगले दिन ही खराब हो गया। ग्रामीणों ने 1912 और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। जेई विद्यासागर ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द इसे बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

कटरा बाजार में बिजली लाइन की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत: विभाग 

कटरा बाजार में बिजली लाइन की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत: विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed