फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Work boycott and demonstration of electricity workers continues

बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन जारी

Tue, 06 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Work boycott and demonstration of electricity workers continues
गोंडा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी बिजली कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर व अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार कर मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता बीडी यादव ने तथा संचालन रत्नेश गुप्ता व अवनीश पांडेय ने किया। वहीं, कार्यक्रम का संयोजन अश्वनी कुमार कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में जले व खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने और राजस्व संग्रह का कार्य बाधित हो गया है। सभा को संबोधित करते हुये वेंकटरमन ने बताया कि बिजली का निजीकरण किसी भी प्रकार से उपभोक्ता हित में नहीं है। पावर कॉर्पोरेशन सरकारी क्षेत्र की कंपनी है जो उपभोक्ताओं को कम लागत में बिजली उपलब्ध कराती है। सतेंद्र साहू ने कहा कि बिजली कर्मियों के बहिष्कार से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों की जिम्मेदार सरकार है। प्रदर्शन में सतीश गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, रामसूरत वर्मा, रामकृपाल यादव, नरेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूरे दिन बिजली के लिये तरसे 60 हजार उपभोक्ता
बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत कई उपकेंद्रों पर बिजली सप्लाई बाधित रही। ट्रांसफार्मर के खराबी के चलते बेलसर उपकेंद्र पूरे दिन ब्रेक डाउन पर रहा। इसके चलते करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, मुख्यालय के सभी 340 एमवीए के ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गये, इससे शहर के 35 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed