फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women's hospital gets another pediatrician

Gonda News: महिला अस्पताल को मिला एक और बालरोग विशेषज्ञ

Wed, 14 Feb 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women's hospital gets another pediatrician
गोंडा। महिला अस्पताल में एक और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। अब चार चिकित्सक नवजात बच्चों का उपचार करेंगे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर ने संविदा पर कार्यभार ग्रहण कर सेवा देनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में हर रोज 30 से 40 प्रसव होते हैं। इनमें से गंभीर नवजात को सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखा जाता है। अन्य बच्चों का उपचार ओपीडी में किया जाता है।
विज्ञापन

अस्पताल में तीन बाल रोग विशेषज्ञ जिसमें डॉ. राम लखन व पुरुषार्थ शुक्ल नियमित तथा डॉ. परवेज आलम संविदा पर कार्यरत थे। दो डॉक्टरों की ड्यूटी दिन व रात मिलाकर एसएनसीयू में लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले डॉक्टर पर ओपीडी की जिम्मेदारी होती है। उनके अवकाश पर होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब नए डॉक्टर के नियुक्ति से हर रोज दो पीडियाट्रिक ओपीडी संचालित हो सकेगी। प्रभारी सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा ने कहा कि चार बाल रोग विशेषज्ञों के तैनाती होने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। हर रोज दो बाल रोग विशेषज्ञ ओपीडी में बच्चों का उपचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed