{"_id":"6983801e9b4753da590b72e7","slug":"womens-commission-took-cognizance-of-roshnis-death-case-gonda-news-c-100-1-brp1002-151601-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोशनी की मौत के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोशनी की मौत के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान
Wed, 04 Feb 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोतवाली देहात के ठोरहस में रोशनी पांडेय की पिता व भाई द्वारा की गई हत्या के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में डीजीपी से पांच दिन में रिपोर्ट मांगी है। पुलिस रोशनी के पिता चंद्र प्रकाश पांडेय व भाई राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बाबापुरवा ठोरहस में 30 जनवरी को पिता व भाई ने करंट लगाकर रोशनी को मौत के घाट उतार दिया था। पूछताछ में सामने आया था कि रोशनी प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, जबकि परिजन प्रेमी के सांवले रंग होने के कारण कतरा रहे थे।
इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने अत्यंत भयावह और अमानवीय बताते हुए पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। इसमें पांच दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने, निष्पक्ष व समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट हमने भी देखा है। इस मामले में पहले ही आरोपी पकड़े जा चुके हैं। केस की पैरवी कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।