फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women will offer water to the sun today

अस्त होते सूर्य को आज अर्घ्य देंगी महिलाएं

Sat, 05 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 05 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women will offer water to the sun today
पूजा के लिए फल खरीदतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल का महापर्व डाला छठ में नहाय खाय के बाद दूसरे दिन शनिवार को खरना व्रत का समापन हुआ। दिन भर निराजली व्रत रहीं महिलाओं ने शाम को मीठे चावल खाए। डाला छठ को लेकर व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार को पोखरों के किनारे अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देवता की मनुहार करेंगी। महापर्व डाला छठ को लेकर शनिवार को बाजारों में भी खूब चहल-पहल दिखी। बाजारों में डाला छठ पर्व को लेकर लोगों ने पूजन सामग्री खरीदी। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। 
विज्ञापन


बिहार एवं पूर्वांचल के महापूजन उत्सव के दूसरे दिन व्रत रखने वाली महिलाओं एवं पुरुषों ने खरना व्रत रखा। इसमें निराजली व्रत जिसमें कोई पानी की एक बूंद तक नहीं ग्रहण की जा सकती है, रख श्रद्धालुओं ने शाम को खीर ग्रहण की।
विज्ञापन


जमीन पर ही रात गुजारने के बाद रविवार की शाम को व्रतधारी सिर पर पूजन सामग्री रखकर पोखरों के किनारे पहुंचेंगे। यहां वे अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य से अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को फिर घर आकर रात भर छठ मइया एवं सूर्योपासना के गीत सुनते हुए सूर्य एवं छठ मइया की मनुहार करेंगी। दूसरे दिन उगते हुए सर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे। महापर्व डाला छठ को लेकर शनिवार को बाजारों में भी खूब चहल-पहल दिखी। बाजारों में डाला छठ पर्व को लेकर लोगों ने पूजन सामग्री खरीदी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed