फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kanshi Ram was the voice of the exploited and the downtrodden

Gonda News: शोषितों और वंचितों की आवाज थे कांशीराम

Fri, 09 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kanshi Ram was the voice of the exploited and the downtrodden
 कांग्रेस कार्यालय में कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी। स्र
गोंडा। बहुजन नायक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों ने कार्यक्रम आयोजित किए। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी सभासद के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिवकुमार दुबे ने कहा कि बहुजन नायक कांशीराम के बताए हुए रास्ते पर कांग्रेस पार्टी निरंतर चल रही है और सामाजिक न्याय व संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। अनीश नाना, विद्याकांत तिवारी, रिजवान, वसीम रैनी, जाकिर अली, चंद्रप्रकाश मिश्र एवं एसके कौशल समेत अन्य मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यालय प्रभारी बृजेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे। आजाद समाज पार्टी के पोर्टरगंज स्थित कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित भारती ने की। मुख्य अतिथि जयशंकर गौतम ने सामाजिक न्याय आंदोलन को बढ़ाने का संकल्प दिलाया। संचालन देवी प्रसाद हंस ने किया। कार्यक्रम में मोबीन अहमद, सुरेश यादव, इमरान खान, शिवानी गौतम, राधा गौतम, केशवराम, विनोद गौतम, राज, इमरान खान, जितेंद्र भारती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



विनोद साहनी की पत्नी व बेटे से मिले सांसद चंद्रशेखर
लखनऊ में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में रेक्सड़िया के स्व. विनोद साहनी की पत्नी ऊषा और बेटे राज साहनी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की। सांसद ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed