{"_id":"67e04cd51415b6021a0019cf","slug":"women-have-made-their-mark-in-all-fields-gonda-news-c-100-1-slko1026-134563-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिलाओं ने सभी क्षेत्रों में बनाया मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिलाओं ने सभी क्षेत्रों में बनाया मुकाम
Sun, 23 Mar 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
संगोष्ठी में अपर जिला जज नम्रता अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंट करतीं अधिवक्ता अलका श्रीवास्तव। -स
गोंडा। कड़ी मेहनत व लगन से महिलाओं ने हर क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है। यह बात अपर जिला जज नम्रता अग्रवाल ने कही। वह रविवार को बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता परिषद की ओर से सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं।
विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा रूंगटा ने कहा, समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को उन्नति के अवसर उपलब्ध हैं और यह सकारात्मक स्थिति है। विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा सिंह ने कहा, अब महिलाएं किसी बैसाखी की मोहताज नहीं हैं। महिलाओं की तरक्की के बिना कोई भी समाज विकास नहीं कर सकता। कार्यक्रम को प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, महामंत्री संजय सिंह, सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष संगमलाल द्विवेदी, महेश तिवारी, भगौती पांडेय, केके श्रीवास्तव, शिवेंद्र मिश्र, केके द्विवेदी, घनश्याम पांडेय, रामशंकर पांडेय आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनलाल तिवारी व संचालन महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर अलका श्रीवास्तव, वंदना, यशी द्विवेदी, कनक शुक्ला, नरेंद्र सिंह राना, रितेश यादव, गौरीशंकर चतुर्वेदी, बृजेंद्र सिंह व टीडी सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। (संवाद)