फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   women death due to current

हैंडपंप में उतरे करंट से विवाहिता की मौत

Fri, 12 Jul 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
women death due to current
खोड़ारे (गोंडा)। खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनरहा गांव निवासी जयप्रकाश मौर्य की पत्नी रेखा (27) शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे हैंडपंप पर बर्तन साफ कर रही थी। हैंडपंप में टुल्लू पंप लगा हुआ था।
विज्ञापन

बर्तन धोने के लिए जैसे ही हैंडपंप चलाया टुल्लू पंप में पहले से उतरे हुए करंट के चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर के सभी लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। मृतका के दो बच्चे सौरभ (5) व उमंग (3) घर पर मौजूद थे। गनीमत रही कि बिजली तुरंत कट गई नहीं तो दोनों बच्चे भी चपेट में आ गए होते।
विज्ञापन

बच्चों की रोने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग दौड़े और उसके बाद घर के परिजनों को खेत में सूचना दिया। घर पर पहुंचे मृतका के ससुर रामसूरत मौर्या ने घटना की सूचना मृतका रेखा के पिता मनीराम मौर्य ग्राम नोनहा थाना गौर जनपद बस्ती को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय मृतका के पति जयप्रकाश मौजूद नहीं था। वह मुंबई में नौकरी करता है। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे संजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर हैं। करंट लगने के कारण रेखा की मौत हो चुकी है। मृतका के मायके वाले आ रहे हैं शिकायत के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed