Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women associated with SP got angry on Maulana Sajid

Gonda News: मौलाना साजिद पर भड़कीं सपा से जुड़ी महिलाएं

Tue, 29 Jul 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women associated with SP got angry on Maulana Sajid
नगर कोतवाली में विरोध जतातीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा सिंह व अन्य। स्रोत
गोंडा। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की ओर से की गई टिप्पणी का विरोध यहां भी शुरू हो गया है। मंगलवार को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा सिंह की अगुवाई में कई महिलाओं व समर्थकों ने नगर कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया। कोतवाल विवेक त्रिवेदी को तहरीर देकर मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

मेहनौन विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी व महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा सिंह मंगलवार को महिलाओं व समर्थकों के साथ नगर कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मौलाना साजिद रशीदी ने अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी की है। यह सांसद डिंपल यादव ही नहीं, नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि जिस पहनावे पर मौलाना ने टिप्पणी की है, वह हमारी सभ्यता और संस्कृति है। आदिकाल से महिलाएं साड़ी पहन रही हैं। उन्होंने कहा कि तमाम विरोध के बाद भी मौलाना ने सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी। साथ ही बयान वापस भी नहीं लिया। इससे उनकी महिलाओं के प्रति गंदी मानसिकता जगजाहिर हो रही है। मौलाना ने देश की सभी महिलाओं का अपमान किया है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपती, नीलम देवी, डिंपल सिंह, प्रधान इंद्रावती, आईफा, नाजिया फातिमा, बबली सिंह, लक्ष्मी, संगीता देवी, विष्णु प्रताप सिंह, अंसार सलमानी, शिव सुभाष बरवार, उमेश तिवारी, प्रदीप शुक्ल, सिद्धांत सिंह, अनुज, जवाहर लाल, अंसार खां, मुमताज खां, मसीउल्ला, गुड्डू प्रधान आदि मौजूद रहे। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने कहा कि मामले का यहां से कोई संबंध नहीं है। महिलाओं ने ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed