{"_id":"6733947da9e4f4b37e07f6c0","slug":"woman-wandering-with-innocent-daughter-chased-away-from-police-station-gonda-news-c-100-1-gon1003-127123-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मासूम बेटी संग भटक रही महिला, थाने से डांटकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मासूम बेटी संग भटक रही महिला, थाने से डांटकर भगाया
Tue, 12 Nov 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
कौड़िया थाना क्षेत्र के बिरवा गांव निवासी पीड़िता मिंटो देवी। संवाद
रुपईडीह (गोंडा)। पति की मौत के बाद एक महिला से बेटा छीनकर ससुराल वालों ने बेटी के साथ घर से निकाल दिया। न्याय की आस में वह कौड़िया थाने पहुंची तो कार्रवाई के बजाय पुलिस ने डांट-फटकार कर भगा दिया।
बिरवा गांव की रहने वाली मिंटो देवी ने बताया कि उन्होंने थाना समाधान दिवस में शिकायत की थी। कोई कार्रवाई न होने पर सोमवार सुबह कौड़िया थाने पहुंचीं तो दरोगा और सिपाहियों ने सुनवाई करने के बजाय डांटकर भगा दिया। मंगलवार को वह पुलिस ऑफिस पहुंचीं और एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि दो महीने पहले पति शिवकुमार का निधन हो गया। ससुराल वालों ने आठ साल का बेटा छीन लिया और छह वर्षीय बेटी के साथ उसे घर से निकाल दिया। तब से वह कटरा बाजार के बाबूपुर गांव स्थित मायके में रह रही है। ससुराल वाले बेटे से मिलने भी नहीं दे रहे हैं।
एएसपी ने मिटों देवी को कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही प्रभारी निरीक्षक को मामले में स्वयं जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने महिला के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि किसी को थाने से भगाया नहीं गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।