{"_id":"5f01fe008ebc3e43351cf374","slug":"woman-gives-birth-to-four-children-in-gonda-gonda-news-lko529217395","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया
विज्ञापन
गोंडा। शहर के पटेल नगर मोहल्ले में स्थित गोंडा नर्सिंग होम में एक महिला ने रविवार की सुबह एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटा और दो बेटियां हैं। अस्पताल में एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से जहां सभी परिवारीजनों की खुशी का ठिकाना न रहा वहीं अस्पताल के स्टाफ कर्मी भी इस सफल प्रसव से काफी उत्साहित नजर आये।
ल्वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मिश्रा ने ऑपरेशन के जरिये महिला सफल प्रसव कराया। बता दें कि अस्पताल में कोरोना मरीज मिलने के बाद लगभग 15 दिनों के लिए नर्सिंग होम को प्रशासन ने सील कर दिया था और सभी चिकित्सक भी क्वारंटीन थे। डॉ. अनीता मिश्रा ने बताया कि बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार की रहने वाले सादिक अली की पत्नी अंजुम बानो ने सीजेरियन प्रसव के दौरान दो पुत्र और दो पुत्रियों को सकुशल जन्म दिया।
चुनौतीपूर्ण था महिला का ऑपरेशन
डॉ. अनीता मिश्रा ने बताया कि महिला को गर्भ लगभग आठ महीने से थोड़ा अधिक समय ही हुआ लेकिन चार बच्चों की वजह से दिक्कत बहुत ज्यादा थी। बिना ऑपरेशन प्रसव संभव नहीं था। ऑपरेशन भी काफी चुनौती भरा था। रविवार को लगभग 11 बजे चारों बच्चों ने जन्म लिया। मां और चारों बच्चे स्वस्थ हैं।