{"_id":"6a3eb859492fdc151d0d0a2e","slug":"woman-distressed-by-blackmail-hangs-herself-gonda-news-c-100-1-slko1026-161105-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने फांसी लगाई
Fri, 26 Jun 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में अश्लील वीडियो वायरल करने की कथित धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान 28 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का ही दूर का रिश्तेदार रमेश कुमार काफी समय से उनकी पत्नी को मोबाइल पर फोन कर परेशान कर रहा था। वह कथित तौर पर महिला पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और इन्कार करने पर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
पति के मुताबिक, आरोपी की लगातार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से उनकी पत्नी बेहद परेशान थी। बृहस्पतिवार रात उसने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पति का आरोप है कि आरोपी का घर पर आना-जाना था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसी के आधार पर लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपी से इस संबंध में बात की तो उसने उन्हें भी धमकी दी।
मृतका अपने पीछे पति, दो छोटे बच्चों और अन्य परिजनों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।